मिडिल क्लास का आदमी

Motivational poetry

Originally published in hi
Reactions 0
336
Seema sharma Srijita
Seema sharma Srijita 02 Feb, 2021 | 1 min read
Middleclass 1000poems



छोटी छोटी बातों पर 

वो मुस्कराना जानता है 

खुली आंखों से देखे जो 

सपनों को अपना मानता है 

पूरे हों या रहे अधूरे 

हार कभी नहीं मानता है 

चलता है पथ पर कांटो के 

वो फूलों को पहचानता है 

दर्द मिले या मिले खुशी 

आगे बढ़ने की ठानता है 

एक मिडिल क्लास का आदमी 

पूरी दुनिया को छानता है 

अपनों की खातिर जीता है 

और मरना भी वो जानता है |

    सीमा शर्मा "सृजिता "

0 likes

Published By

Seema sharma Srijita

seemasharmapathak

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.