तिरंगा

Patriotic poetry

Originally published in hi
Reactions 0
393
Seema sharma Srijita
Seema sharma Srijita 18 Feb, 2021 | 1 min read
#motivational 1000poems



तीन रंग का तिरंगा अपना 

भारत मां की शान है 

लहराता जब -जब सीमा पर

बढा़ता देश का मान है |


इस तिरंगे की आन बचाने 

कितने वीरों ने प्राण दिये 

बना रहे वर्चस्व तिरंगे का 

हर घर में जलते हैं दीये |


हर मां ने भेजा लाल अपना 

रक्षा करने को तिरंगे की 

जान चली जाये भले ही 

पर शान न जाये झंडे की |


केसरिया रंग बताता है 

साहसी और बलिदानी बनो 

ये सफेद रंग दिखलाता है 

पवित्रता और सत्य को चुनो |


हरा रंग है प्रतीक हमेशा 

सुख और सम्पन्नता का 

अशोक चक्र सिखाता है 

पाठ धर्म परायणता का |


बना रहे अस्तित्व हमेशा 

वीरों ने ये ठान लिया 

इस तिरंगे की आन पर 

जीवन अपना वार दिया |


जब तक रहेगी दुनिया ये 

लहराता रहेगा तिरंगा 

गर्व से हर हिन्दुस्तानी सदा 

फहराता रहेगा तिरंगा |





0 likes

Published By

Seema sharma Srijita

seemasharmapathak

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.