अरसे बाद तुम्हारा आना

Love poetry

Originally published in hi
Reactions 0
314
Seema sharma Srijita
Seema sharma Srijita 02 Feb, 2021 | 1 min read
1000poems Love

अरसे बाद तुम्हारा आना 

जैसे पतझड़ के बाद 

बसन्ती मौसम सुहाना 

ठंडी ठंडी मन्द हवाओं का

शीतलता बिखराना 


अरसे बाद तुम्हारा आना 

रिमझिम -रिमझिम 

बारिश के जाने पर 

इन्द्रधनुष का आ जाना 

बरसों से पडे़ बेरंग मन को 

फिर से रंगमयी कर जाना 


अरसे बाद तुम्हारा आना 

मरती हुई मेरी रूह को 

जैसे फिर जीवन दे जाना 

अरसे बाद तुम्हारा आना... 


-सीमा शर्मा "सृजिता"


0 likes

Published By

Seema sharma Srijita

seemasharmapathak

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.