मैं इतिहास बदल सकती हूँ

Motivational poem

Seema sharma Srijita
04 Dec, 2020 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 2 👁 730
मैं इतिहास बदल सकती हूँ



गहन तिमिर के पश्चात हुई है रोशनी 

मेरे ही मन मन्दिर में बिखरी है चांदनी 

प्रत्यक्ष दिख रही हैं मुझे मेरी शक्तियां 

प्रताड़ना सहने के लिए नहीं मैं बस बहुत हुआ 

क्रोध की ज्वाला में तुम्हें भस्म कर सकती हूं 

उठेगा जो हाथ उसे पल में मरोड़ सकती हूं 

कोमल हूं मगर रग रग में मेरे शौर्य भरा 

मैंने ही तुमको जन्मा है जीवन भी मुझसे हैं संवरा 

तुम मान दो ,सम्मान दो प्रेम का सागर उडे़ल दूंगी 

मगर किया अत्याचार या अपमान तो बदला लूंगी 

तुम्हारे कड़वे शब्द अब मैं ना सुनुंगी 

वदन को घूरती नजरों को इक पल मैं नौंच लूंगी 

गर गौरा बनकर रही अब तक तो काली भी बन सकती हूं 

उठकर, लड़कर, हर अधिकार छीनकर 

मैं इतिहास बदल सकती हूं 

मैं इतिहास बदल सकती हूं |

@सीमा शर्मा "सृजिता"

0 likes
☕

Support Seema sharma Srijita

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Seema sharma Srijita
Published By

Seema sharma Srijita

@seemasharmapathak

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 16 Oct, 2026 • 0 mins read

सप्तम कालरात्रि

नवरात्रि का सातवां दिन, मां कालरात्रि का ध्यान

1 0
Trending on Paperwiff
Sonnu Lamba • 16 Oct, 2026 • 1 min read

षष्ठम कात्यायनी

नवरात्रि का छठा दिन, मां कात्यायनी का ध्यान

1 1
Trending on Paperwiff
Rakesh Nathani • 15 Oct, 2026 • 1 min read

बागी : एक चेतना

शरीर हार्डवेयर है, चेतना उसका ऑपरेटिंग सिस्टम। बिना OS के फोन जैसे देह बेजान है। हम शरीर नहीं, चेतना हैं, यह बोध अहंकार मिटाता है। कर्म तय करता है कौन सा हार्डवेयर मिलेगा। जब चेतना डेवलपर से जुड़ती है, तो डर मिटता है, इंसान सदा अमर हो जाता है। के

14 0
Trending on Paperwiff
Saket Ranjan Shukla • 15 Oct, 2026 • 1 min read

एक परीक्षार्थी की व्यथा-कथा

A humorous Hindi poem titled “एक परीक्षार्थी की व्यथा-कथा” (The Ordeal of an Examinee), written from the perspective of a student sitting in an examination hall. It portrays the nervousness of facing an unfamiliar question paper, forgetting everything studied, struggling to write answers, watching the clock, worrying about unanswered questions, and fearing the results and parents’ reactions. Through witty expressions, relatable situations, and playful exaggeration, the poem captures the funny yet stressful experience of being an examinee.

35 0