कैनवास

मन की कलम से

Originally published in hi
Reactions 0
322
Seema sharma Srijita
Seema sharma Srijita 05 Feb, 2021 | 1 min read
1000poems

धरती के कैनवास को

सजाया है उसने अनगिनत रंगों से 

अम्बर की नीलिमा 

बादलों की कालिमा 

सूरज की लालिमा 

पेड़ पौधों की हरितता

ऊंचे ऊंचे पहाडो़ पर 

बर्फ की सफेद चादर 

गेदां के पीले फूलों से 

सजते वो दृश्य मनोहर 

गुलाबी पंखों वाली तितलियां

कत्थई रंगों से सजी वो चिड़िया 

गौर से देखो अपने आस पास 

कितना सुन्दर चित्र बना है 

क्यों न बने? 

उससे बडा़ चित्रकार कोई है भला |

     सीमा शर्मा "सृजिता"


0 likes

Published By

Seema sharma Srijita

seemasharmapathak

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.