क्या ज़रूरत है मुझे

हम जैसे ही कुछ लोग हैं जिन्हें ये प्यार में सब कुछ हार जाने का मतलब नहीं समझ आता, प्यार किया है तो दुनिया की सबसे बड़ी बाज़ी जीती है, हारना क्यों है कुछ...?

Originally published in hi
❤️ 0
💬 1
👁 671
Saket Ranjan Shukla
Saket Ranjan Shukla 17 Oct, 2020 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left
#my_pen_my_strength

क्यों अपना सब किसी के नाम कर दूँ,

क्यों अपने सपनों को यूँ बर्बाद कर दूँ,

क्या ज़रूरत है मुझे किसी हमसफ़र की,

क्यों किसी के लिए ख़ुद को वीरान कर दूँ,


क्या मुझे ख़ुश रखने का जिम्मा वो उठाएगा,

क्या मुझसे करके वादा वो सच में निभाएगा,

कैसे करूँ भरोसा कि उसे भी है ज़रूरत मेरी,

क्या हाथ थामे, मेरे सफ़र में साथ वो आएगा,


अगर नहीं तो कैसे किसी के सहारे आगे चल दूँ,

कैसे किसी और के हिसाब से मैं ख़ुद को बदल दूँ,

ऐसे में क्या ही रह जाएगा अस्तित्व मेरे किरदार का,

कैसे किसी और के नाम मैं अपना सारा सफ़र कर दूँ।


IG:— @my_pen_my_strength

BY:— © Saket Ranjan Shukla

0 likes

Support Saket Ranjan Shukla

Please login to support the author.

Published By

Saket Ranjan Shukla

saketranjanshukla

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.