स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy 75th Independence day to all Indians

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 510
Saket Ranjan Shukla
Saket Ranjan Shukla 15 Aug, 2022 | 1 min read

रख मन में सम्मान शहीदों का, हर घर में तिरंगा फहराते हैं,

है हिंद श्रेष्ठतम हमारा, चलो जय हिंद के बुलंद नारे लगाते हैं,

राष्ट्रभक्ति है आज भी हमारे लिए सर्वोपरि, ये खुलकर दर्शाते हैं,

स्वतंत्र विचारों के साथ आओ, मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं,


कई बलिदानों और प्राण आहुतियों के बाद हमने स्वतंत्रता पाई थी,

जाने कई वर्षों के निरंतर संघर्ष के बाद हमने स्वाधीनता कमाई थी,

मातृभूमि पर सर चढ़ाने की होड़ देखकर बैरी फौज भी घबराई थी,

कोई भेंट नहीं थी स्वाधीनता हमारी, हमने ये पूंजी लड़कर जुटाई थी,


जो देशप्रेम था तब भारतीयों में, चलो वो देशप्रेम फिर मन में जगाते हैं,

मातृभूमि को झुक के करें नमन और तिरंगे के सम्मान में सर झुकाते हैं,

हर घर में तिरंगा फहराकर आओ अमृत महोत्सव में भागीदारी निभाते हैं,

आजादी के 75वें वर्ष में 75गुने उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।


BY:— © Saket Ranjan Shukla

IG:— @my_pen_my_strength

0 likes

Support Saket Ranjan Shukla

Please login to support the author.

Published By

Saket Ranjan Shukla

saketranjanshukla

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.