ऐ उम्मीद, बात मान मेरी
A Hindi motivational poem expressing resilience, hope and inner strength. The poem reflects a person’s journey through betrayal, setbacks and emotional exhaustion, yet still choosing to rise, persist and chase their destiny after breaking repeatedly
Photo by Marc-Olivier Jodoin on Unsplash
हैं ख़्वाब बाकी कई, कई सपनों के रूठने के बाद भी,
बाकी है कुछ तो हौसला अपनों के लूटने के बाद भी,
होती जा रही है भले नागवार, राह-ए-मंज़िल मेरे लिए,
पीछे पड़ा हूँ मंज़िल के, हर बार पीछे छूटने के बाद भी,
रफ़्तार है धीमी थकान से पर रूकना कहीं गवारा नहीं,
धधकती है आग दिल में, धड़कनों से जूझने के बाद भी,
साँसों में तूफ़ान लिए, टकरा रहा हूँ बार-बार तक़दीर से,
पाकर रहूँगा जो मेरा है, लाख क़िस्मत फूटने के बाद भी,
है कोई कतरा तेरा बाकी मुझमें ऐ उम्मीद, बात मान मेरी,
तभी तो लड़ पाता है ”साकेत" बेतहाशा टूटने के बाद भी।
Comments
Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓
No comments yet.
Be the first to express what you feel 🥰.
Please Login or Create a free account to comment.