आशिक़ी ऐसे ही उड़ान भरती है

A Hindi poem exploring the many shades of love—its chaos, peace, longing, silent conversations, emotional transformation, and the way it brings two souls together. It portrays love as a living force that changes hearts, reshapes lives, and gently teaches that this is how love truly learns to fly.

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 44
Saket Ranjan Shukla
Saket Ranjan Shukla 24 Jul, 2026 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

कभी ये धड़कनों में सौ-सौ तूफ़ान भरती है,

या फिर ये दिल को कभी सुनसान करती है,


देती तो है सुकून बिन माँगे भी कभी-कभी ये,

या कभी जेहन में, जुनूनी-सा उफ़ान भरती है,


मिलते ही महबूब से जब जग ये थम-सा जाए,

थमे लम्हों में फिर होश का नुकसान करती है,


ढलने लगते हैं जब भी पल उनसे मुलाक़ात के,

घड़ी की टिक-टिक से बेवज़ह परेशान करती है,


बातें लबों से न होकर, आँखों से जब होने लगे,

अनबुझे जज़्बात बयाँ करना, आसान करती है,


दिखने लगती है जब यार में ही, ज़िंदगानी सारी,

मतलबी दुनिया में ऐसी जादूगरी, हैरान करती है,


मंज़िल, राहें एक हो जाती हैं, दो अजनबियों की,

जोड़ उन्हें जज़्बातों से, उन पर एहसान करती है,


मिला देती है उन्हें, जो थे अधूरे एक-दूजे के बिना,

बनाकर हमसफ़र उन्हें, सफ़र में नई जान भरती है,


भर देती है ये फिर ज़िंदगी को, इक नए एहसास से,

तन्हा सूने पड़े लम्हों में ये मुकम्मल मुस्कान भरती है,


पूछता हूँ मैं ख़ुद से ही “साकेत”, ऐसा होता है क्यों,

दिल कहता है, आशिक़ी ऐसे ही तो उड़ान भरती है।



BY :— © Saket Ranjan Shukla

IG :— @my_pen_my_strength


0 likes

Support Saket Ranjan Shukla

Please login to support the author.

Published By

Saket Ranjan Shukla

saketranjanshukla

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.