आगे की सोचो

आगे बढ़ने की सोचो तभी कुछ हो पाएगा मुमकिन

Originally published in hi
Reactions 1
384
Saket Ranjan Shukla
Saket Ranjan Shukla 30 Oct, 2020 | 1 min read
#poetry Life #hindipoetry #my_pen_my_strength #hindi

जिसकी ख्वाहिश है सिर्फ उसे पाने की सोचो,

फिसलन भरे राह में भी पाँव जमाने की सोचो,

सोचो कि किस तरह मुकाम हासिल होगा अब,

मुश्किलें भी डरें, हौसला इतना बढ़ाने की सोचो,


हालातों से लड़ना ही होगा, हार मानकर मत बैठो,

मुसीबतें तो आती रहेंगी, हिम्मत हारकर मत बैठो,

नज़र टिकाए रखो मंजिल पर अड़चनों के बाद भी,

सपनों को रंग दो नए, सिर्फ़ यूँ सँवार कर मत बैठो,


लेकर सीख अतीत से, भविष्य अपना सँभालने की सोचो,

जागती आँखों के ख्वाबों को, हकीकत में ढालने की सोचो।

BY:— © Saket Ranjan Shukla

IG:— @my_pen_my_strength

1 likes

Published By

Saket Ranjan Shukla

saketranjanshukla

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonia Madaan · 3 years ago last edited 3 years ago

    Well written

Please Login or Create a free account to comment.