भारत का जयगान

भारत का जयगान

Originally published in hi
❤️ 1
💬 1
👁 641
Ruchika Rai
Ruchika Rai 09 Aug, 2021 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

हर तरफ भारत का जयगान होना चाहिए,

हर मन में देश के लिए सम्मान होना चाहिए।


सभ्यता संस्कृति रीति रिवाज से जुड़े रहे,

विज्ञान और प्रौद्योगिकी में हम आगे बढ़े,

एकजुट होकर देश के लिए काम करें सदा,

विश्व पटल पर शीर्षतम स्थान होना चाहिए।


हर तरफ भारत का जयगान होना चाहिए


भाई भतीजावाद से सदा ही दूर रहे हम,

जाति पाँति के को लेकर न कभी अड़े हम,

बाहरी घातों से सदा एकजुट होकर लड़ें,

पर अंदर के दुश्मन का इंतजाम होना चाहिए।


हर तरफ भारत का जयगान होना चाहिए...


बेटियों की अस्मिता पर कोई आँच न आये,

कोई उनके ऊपर बुरी नियत न डाल पाये,

बड़े बुजुर्गों का सदा ही सम्मान करें सभी,

बेटियों को सुरक्षित होने का भान होना चाहिए।


हर तरफ भारत का.......


योग आध्यात्म में सदा ही अव्वल रहें हम,

आर्युवेद और चिकित्सा में इतिहास गढ़ें हम,

सोने की चिड़िया बनें फिर से हमारा देश,

गर्व से मस्तक सदा ऊँचा करें ये शान होना चाहिए।


हर तरफ भारत....

1 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.