क्या है

सुकून क्या है

Originally published in hi
Reactions 0
73
Ruchika Rai
Ruchika Rai 05 Apr, 2024 | 1 min read

सुकून क्या है?

उलझनों के ताने-बाने से निकल 

कुछ पल के लिए सुस्ता लेना

और जिंदगी को दूसरे इम्तिहान के लिए

तैयार करना।


सुकून क्या है?

मुश्किलों का एक सिरा पकड़कर

हर मुश्किल को आसान बना लेना

और जिंदगी के अनचाहे ताल पर भी

थिरकते हुए गुनगुना लेना।


आसानियां उसके हिस्से

जो कठिन के साथ भी धैर्य बनाये रखें।

लाखों तूफानों के बीच भी

ईश्वर की रजा रजामंद हो दिल से

और विश्वास की लौ को जलाए रखे।


चमत्कार क्या है?

वही जो उम्मीद के टूटने के बाद भी

अचानक से हो जाए और अचंभित कर दे

जो बताए ईश्वर की योजनाएं हमारे

सोच से है आगे सदा ही।

0 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.