मकर संक्रांति

एक प्रमुख त्योहार

Originally published in hi
Reactions 0
268
Ruchika Rai
Ruchika Rai 14 Jan, 2022 | 1 min read

मकर राशि में किया प्रवेश,

संक्रांति दिन बना विशेष,

हर्ष उमंग जोश के संग में

त्योहार मनाएं पूरा देश।


त्योहारों की शुभ शुरुआत,

शीत के जाने की हो बात,

बसंत ऋतु के आगमन संग

दिन लंबे और छोटी रात।


पावन नदी में करें स्नान,

तिल गुड़ का करते दान,

ऊँची ऊँची पतंगें जाएं,

रंग बिरंगा हुआ आसमान।


गुड़ सा मिठास हो जीवन में,

उम्मीदें पतंग सम हो मन में

रवि किरणों के प्रखर तेज से

नया जोश भर जाए बदन में।


बीत गया अब खरमास,

मंगल कार्य की लगी आस,

हर घर उमंगों से भर जाये,

ऐसा है मन में विश्वास।


खेतों में लहलहाती फसलें,

किसानों के बढ़ते हौसले,

संक्रांति का यह त्योहार,

मन में रहे न शिकवे गीले।

0 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.