शेर

चंद शेर

Originally published in hi
Reactions 0
244
Ruchika Rai
Ruchika Rai 15 Jul, 2021 | 1 min read



आ 

करे कोई


दिल की बात सुना करे कोई,

दर्द इस तरह लिया करे कोई।


हैं अकेले चले राह ए जिंदगी,

संग मेरे नही चला करे कोई।


मैं हुनर जीने का हूँ सीख गई,

मशविरा नही दिया करे कोई।


ज़ख्म फूलों से भी मिलते हैं,

किस्मत का यूँ पढा करे कोई।


दर्द हद से ज्यादा बढ़ता गया,

बस मेरे लिए दुआ करे कोई।


अपने जख्म को छुपाते रहे,

मरहम बन दवा करे कोई।


वो मुझे बेहिसाब चाहने लगे,

कैसे उन्हें मना करे कोई।

0 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonnu Lamba · 2 years ago last edited 2 years ago

    👏👏

Please Login or Create a free account to comment.