पृथ्वी

पृथ्वी दिवस

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 544
Ruchika Rai
Ruchika Rai 22 Apr, 2021 | 1 min read



भू ,धरा,धरती धरिणी 

मात सम ख्याल रखें

हम मूढ़ संतान उसके

कैसे उसका ऋण भरें।


अपने ऐशो आराम के लिए

कष्ट उसको हैं पहुँचा रहे।

दूषित करके धरा को हम

विकास पर इतरा रहे।


नही जानते सहनशीलता उसकी

एक दिन जब खत्म हो जाएगी।

हमारे कर्मों की सजा हमारी 

आने वाली पीढ़ी जरूर पाएगी।


हरित धरा को करने का प्रण लें

हम सब यह निश्चय करें।

प्रति व्यक्ति एक पेड़ लगाए यह

कार्य हम अवश्य ही करें।


धरती जब हरी भरी प्रफुल्लित 

होकर यहाँ रह पाएगी।

तभी मानव जीवन के विकास की परिभाषा सटीक कहलाएगी।


रूचिका राय

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.