महावारी नही छूत की बीमारी

माहवारी स्वच्छता दिवस विशेष

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 594
Ruchika Rai
Ruchika Rai 28 May, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left



महावारी नही है छूत की कोई बीमारी,

स्वतः सहज एक सामान्य प्रक्रिया है,

इससे ही जन्म चक्र आगे बढ़ता है,

जो नही हो तो बन जाती ये लाचारी।

यह लज्जा का विषय नही हो सकता,

इस पर खुल कर तुम अपनी बात करो।

जो तुम्हें कोई तकलीफ या परेशानी हो,

चिकित्सक से परामर्श ले निजात करो।

महावारी के समय स्वच्छता का ध्यान रखो,

तभी अनेक बीमारियों से सदा तुम दूर रहो।

घर के कपड़े का प्रयोग नही है लाना,

सेनेटरी पैड को ही सदा इस्तेमाल कर जाना।

नही कोई भी पूर्वाग्रह को है तुमको मानना,

विज्ञान की कसौटी पर जाँच कर है आजमाना।

माहवारी हो तो नही लजाना शर्माना या छुपाना,

बेझिझक हो इसके बारे में तुम सबको बताना।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.