वाणी

हाइकु

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 392
Ruchika Rai
Ruchika Rai 18 Sep, 2021 | 0 mins read



कोयल सम

वाणी में हो मिठास

मन को भाये।


सत्य वचन

तीखी लगती सदा

है लाभकारी।


मिठास घुले

जीवन डगर में

मिश्री समान।


बोली ही बनें

आपकी पहचान

ध्यान रहे।


काँटों समान

तकलीफ नही दे

हमारी बोली।


मान मिलता

मृदु व्यवहार से

रखिये सदा।


न करें दुखी

अपनी बोली से ही

ये ध्यान रखें।


कटुता घटे,

मित्र सदा ही बनें

बोली हो ऐसी।


विचार करें

बोलने से पहले

यही है सही।



0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.