रंगे बरसे

रंग बरसे

Originally published in hi
Reactions 2
364
Ruchika Rai
Ruchika Rai 16 Mar, 2021 | 0 mins read

बेरंग जिंदगी में रंग भर दें,

चलो होली के रंग में रंग दें,

नफरत की दीवार तोड़ कर,

आओ प्रेम को संग कर दें।


बुराई की होलिका जलाएं,

अपने कलुषित विचारों को मिटाएं,

नही तकलीफ हो किसी मन में

चलो कुछ इस तरह त्योहार मनाएं।


प्रेम के रंग में रंगे सभी,

साज छेड़े मन में कभी,

फाग के धुन पर मन नाचे,

ऐसे भेदभाव मिटे सभी।


सतरंगी रगों सा अरमान सजाएं,

चलो इंद्रधनुषी रंग हैं लगाएं,

भींगे तन बदन प्रेम के रंग में,

ढोलक के थाप पर सबको नचायें।


त्योहार की खुमारी रहे,

मन में न लाचारी रहे,

पकवान की खुशबू से

जीभ है पनियाली रहे।


आओ सबको गले लगाएं,

अपने होने का एहसास दिलाएं,

मिलजुलकर रहे सब एक साथ

एक दूजे के रंग में रंग जाएं।

2 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonnu Lamba · 3 years ago last edited 3 years ago

    Beautiful😍😍

  • Kumar Sandeep · 3 years ago last edited 3 years ago

    उम्दा सृजन

Please Login or Create a free account to comment.