लेखन

कोरे पन्ने पर लिखना

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 380
Ruchika Rai
Ruchika Rai 24 Aug, 2021 | 1 min read

कोरे पन्ने पर लिखूँ मैं दिल के जज़्बात,

होठों से जो बयान न हो वो सारी बात,

लिखूँ मन को उलझन को अपने सारी,

कैसे कैसे कहाँ लगे मन को है आघात।

अपने मन के अन्तर्द्वदों को मैं लिखूँ,

बेवजह के द्वंद से बचना कैसे ये लिखूँ,

लिखूँ मन में चल रहे उलझन का कारण,

लिखकर मैं उनसे निबटना सदा सीखूँ।

लिखूँ क्रांति का अलख जगाने की बातें,

लिखूँ दुश्मन द्वारा की जा रही घातें,

लिखूँ दृढ़निश्चयी बनने की सारी राहें,

लिखूँ सजग प्रहरी बनकर कटी जो रातें।

कोरे पन्ने पर लिखूँ मैं रिश्तों की नीयत,

छलने को आतुर हैं उनकी शख्सियत,

लिखूँ नकाबों में छुपे चेहरे के सारे गुण,

या फिर उनकी छिपी हुई असलियत।

कोरे पन्ने पर लिखूँ मैं सारे ही हालात।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.