गुल्लक

गुल्लक

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 631
Ruchika Rai
Ruchika Rai 11 May, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left


जिंदगी का गुल्लक ऐसा बनाओ,

काम दूसरों के आ सके।

झूठ फरेब से इसे परे हटाओ,

नेकी कुछ और कमा सके।


मुश्किल में हौसला दिला सके,

दुख में भी मुस्कान पा सके।

जिंदगी के गुल्लक में प्यार तुम कमाओ,

हर घड़ी उस प्यार से अपनी जिंदगी सजाओ।


जिंदगी के गुल्लक में कुछ आशीर्वाद और दुआ बटोरो,

दान पुण्य करके तुम उसमें और जोड़ो।

दूसरों की मदद करो,

फिर अपने संग ख़ुशियाँ संजो लो।


जिंदगी के गुल्लक में अपनों का साथ हो,

कुछ अपनी ,कुछ औरों की प्यारी मीठी बात हो।



0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.