शारदे माँ

सरस्वती माँ

Originally published in hi
Reactions 0
92
Ruchika Rai
Ruchika Rai 15 Feb, 2024 | 0 mins read

हे हंसवाहिनी ,ज्ञानदायिनी

अज्ञानता के तिमिर को मिटाओ।

भटके हुए मूढ़ हैं हम सब,

हे शारदे तू सही राह हमको दिखाओ।


अन्याय,अनीति से दूर रहकर,

हम जीवन सरल बनाएं।

छल दम्भ द्वेष पाखंड झूठ हमारे हिय में

कभी स्थान कोई न पाए।


हे वीणावादिनी,बुद्धिप्रदायिनी

दुख दर्द का घना अँधेरा चहुँओर देखो पसरा।

तुम्हारी कृपा हो जो हम पर,

जीवन हमारा फिर क्यों न सँवरा।


हे श्वेतपद्यमासना,हे हंसासना

शुचि विचार से मन की शुचिता तुम बचाओ।

हे वीणापाणि,हे वरदायिनी

नव मंत्र ,नव छंद से जीवन सुखमय कर जाओ।

0 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.