भज मन राम नाम

श्री राम

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 625
Ruchika Rai
Ruchika Rai 21 Apr, 2021 | 0 mins read

भज मन श्री राम प्रभु का नाम,

वही सँवारे हमारे बिगड़े काम,

भज मन श्री राम प्रभु का नाम।

दशरथलाल कौशल्या सुत वंदन,

करते नित पूजा अभिनंदन,

मर्यादा के रक्षक जय श्री राम,

उनके शरण में मिले आराम।

भज मन श्री राम प्रभु का नाम।

जानकीनाथ दीनों के हितकारी,

उनकी महिमा जाने जग सारी,

कर्तव्यपरायणता सीख लो उनसे,

अयोध्या है जिन प्रभु का धाम।

भज मन श्री राम प्रभु का नाम।

मारीच वध कर उसे उबारे

रावण है उनके वाण से स्वर्ग सिधारे,

भरत हित राजगद्दी त्यागी,

केकैयी का मान सदा है राखी,

भज मन पुरुषोत्तम श्री राम

नित दिन लो प्रभु का तुम नाम।

1 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.