पत्ते

पत्ते

Originally published in hi
❤️ 2
💬 1
👁 417
Ruchika Rai
Ruchika Rai 10 Jul, 2021 | 0 mins read

डाली से गिरे पात यह सीखाते हैं,

जीवन क्षण भंगुर हमें बताते हैं।

हरे भरे पात जीवन का संचार करें,

पीले पात जीवन का यथार्थ बताते हैं।


पतझड़ में पेड़ों से गिरते हुए पत्ते,

जीवन चक्र के बारे में समझाते हैं।

परिवर्तन है सृष्टि का नियम सदा ही,

इस हकीकत से रूबरू करवाते हैं।


पात बने आश्रय विहग के कभी,

तरू को भोजन उपलब्ध कराते हैं।

बिन पात के वृक्ष बने उजाड़ सा,

यह हम पतझड़ में समझ पाते हैं।


तरू में हरित नये कोंपल फूटे,

यह छवि सदा मन को लुभाते हैं।

जीवन नश्वर हैं इस हकीकत से सदा,

गिरते हुए पात हमें आभास कराते हैं।

2 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Kumar Sandeep · 4 years ago last edited 4 years ago

    प्रेरणादायक

Please Login or Create a free account to comment.