नारी जीवन

नारी जीवन की कहानी

Originally published in hi
❤️ 1
💬 2
👁 642
Ruchika Rai
Ruchika Rai 03 May, 2021 | 0 mins read



नारी जीवन नही है आसान,

करो तुम इस पर गुमान,

रीतियों का निर्वहन करते हुए,

बना देती एक विशेष स्थान।


सुन्दर सुकोमल है रूप तेरा

छवि मनहर खिंचे मन मेरा,

त्याग और तपस्या की देवी,

लाती हो जीवन में सवेरा।


नही सरल नारी का जीवन,

सुख दुख है सदा ही मन,

प्रतिबंधों प्रतिकार के बावजूद,

बना लेती छवि मनभावन।


हर तरफ है इसके गिद्ध दृष्टि,

उन्हें नही पता इनसे है सृष्टि

रौद्र रूप जब धर लेती है तो,

ला देती हैं सदा ही वृष्टि।


नारी नही मात्र एक तन है,

उसके पास भी एक सच्चा मन है,

जो धड़कता है सदा प्यार पा के,

इस धडक़न से ही जीवन है।




1 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.