जन्मदिन

जन्मदिन पेपरविफ़ का

Originally published in hi
❤️ 0
💬 1
👁 507
Ruchika Rai
Ruchika Rai 13 Feb, 2022 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

पेपरविफ़ का शुभ जन्मदिन है आज,

क्या क्या बयान करूँ क्या छोड़ूँ काज,

एक अनोखा प्लेटफॉर्म यह बना हुआ,

इसके बिना सूना लगता अब है साज।


पेपरविफ़ के साथ जब हुआ सफर शुरू,

इस प्लेटफॉर्म रूप में मिल गया गुरू,

चाहे कविता,कहानी हो या प्रेरक पंक्ति

लिखने से कभी नही यहाँ मैं डरूँ।


पेपरविफ़ टीवी पर जो लाइव आते,

हमारे आत्मविश्वास को एंकर्स बढाते,

वीडियो बनाना हो या कोई चैलेंज,

कोई न कोई गुर हमें सीखाते।


पेपरविफ़ का यह सुंदर परिवार

इससे मेरा जुड़ना सुख सार,

संग रहुँ मैं सदा इसके जीवन में,

मन वचन से करती इसका आभार।


दिनोंदिन प्रगति पथ पर बढ़े यह,

साहित्य के क्षेत्र में नया कीर्तिमान गढ़े यह,

जन्मदिन पर शुभकामनाओं का उपहार,

मेरे हर शब्द हर अक्षर कहे यह।


0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.