आओ पेड़ लगाएं

पर्यावरण दिवस विशेष

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 404
Ruchika Rai
Ruchika Rai 05 Jun, 2022 | 1 min read

कंक्रीटों के जंगल सज रहे,

हरियाली भी गुम हो गयी कही,

विकास की अंधाधुंध दौड़ में

ये देखो पेड़ की हो रही कटाई।

चलो मिलकर पेड़ लगाएं

धरा की खूबसूरती रहे दिखाई।


घर के आस पास छोटे छोटे

चलो पौधे लगायें,

गमलों में ही घर में हरियाली

को हम लेकर के आएं।

छोटे छोटे फूलों के पौधे लगाकर

घर के वातावरण को हरा भरा बनाएं।


विकास की अंधी दौड़ में लगे हम,

पर्यावरण को दूषित कर रहे।

गाड़ियों और कल कारखानों से

निकलने वाला अशुद्ध धुँए को

हम साँसों के साथ अंदर को ले रहे।

घटते बढ़ते तापमान के संतुलन के लिए

आओ हम सब पेड़ लगाएं।


मौसम के मिजाज में हो रहा बदलाव,

पशु पक्षियों के आश्रय का बुरा हाल,

महामारी के संकट से हो रहा

मनुज पूरी तरह बेहाल।

नदियों के जलस्तर को बढ़ाने के लिए,

आओ हरित धरा बनायें।

पर्यावरण को प्रदूषित होने को बचाएं।


आइये अब भी हम सजग सचेत हो जाये,

धरा को स्वर्ग बनाने के लिए

हरे भरे पेड़ पौधों को लगाएं।

पक्षियों पशुओं के रिहायश को सुरक्षित 

हम कर जाएं।

स्वस्थ तन और मन रहे 

इसके लिए हरित वातावरण हम बनाएं।


0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.