मणिपुर घटना

शर्मनाक घटना

Originally published in hi
Reactions 0
176
Ruchika Rai
Ruchika Rai 20 Jul, 2023 | 1 min read

प्रतिशोध की अग्नि में स्त्री देह को जलाया,

 कैसे ये बर्बर समाज आधुनिक कहलाया।


देवीस्वरूप पूजे जाने की चाहत नही रही,

इंसानियत के तकाजे को क्यों नही निभाया।


मौन है हर तंत्र देखो कैसे इस कुकृत्य पर,

क्या उन्हें इस वहशीपन पर क्षोभ नही आया।


चूड़ी बिंदी सिंदूर पर जो उठती रही अंगुलियाँ,

आज उनके जुबा पर क्यों मौन है छाया।


स्वयं को कब तक छलोगे निर्दोष साबित कर,

हर इंसान ने अपनी जिम्मेदारी नही है उठाया।


0 likes

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.