कृष्णा

हाइकु

Originally published in ne
❤️ 1
💬 0
👁 488
Ruchika Rai
Ruchika Rai 25 Aug, 2021 | 0 mins read
Calculating read time... 0 min left

चंचल कान्हा

मुरली मनोहर

छवि है प्यारी।


बाल लीलाएँ

लगती लुभावन

कृष्ण मुरारी।


रास रचाये,

ग्वाल बाल को भाये,

है त्रिपुरारी।


लिए उठाये

गोवर्धन पर्वत

जन बचाये।


नंद नंदन

राधिका प्रियतम

यशोदा प्रिय।


शाश्वत ज्ञान

जीवन का दर्शन

गीता सार में।


दुष्ट संहार

सुदर्शन चक्र से

सत्य बचाये।


कर्म प्रधान

है संपूर्ण जगत

कृष्ण बताये।




1 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.