मानव जीवन

मानव जीवन

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 379
Ruchika Rai
Ruchika Rai 04 Jan, 2022 | 0 mins read

मानव जीवन निरुद्देश्य नही,

इस सच को तुम समझ जाओ।

मेहनत हिम्मत लगन से काम करो,

और अपना जीवन सफल बनाओ।


लो संकल्प अपने इस जीवन में,

नही कभी विचलित होगे।

सत्य न्याय के लिए अनवरत पथिक

तुम कर्म पथ पर आगे बढोगे।


हो जीवन सार्थक तभी जब वह,

काम दूसरों के आये।

हर मुश्किल में हल बनकर वो सदा,

ख़ुशियाँ दूसरों की लौटाये।


जीवन पथ पर बढ़ो निरंतर,

अपनी पहचान बना जाओ।

जग में ऊँचा उठकर तुम

तिमिर सदा ही दूर भगाओ।


मानव जीवन साकार करो तुम,

काम ऐसे कर जाओ।

हर भूखे को दे दो निवाला सदा,

हर गरीब का दर्द मिटाओ।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.