फाग के रंग

होली के रंग

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 580
Ruchika Rai
Ruchika Rai 27 Mar, 2021 | 0 mins read



फाग की मस्ती में डूबे हैं सब,

चलो चलो मिलकर त्योहार मनाये।

बुराई की हार हुई है जैसे,

वैसे ही आज होलिका जलाये।

ढोलक की थाप पर नाच उठे सब,

चलो चलकर हुड़दंग मचाये।


सतरंगी रंगों से रंग जाए तन बदन,

उड़ते गुलाल से रंग जाए धरा गगन,

बहारों के साथ हम मस्ती में डूब जाएं,

नफरत भुलाकर एक दूजे को रंग लगाए।।


ऊँच नीच की दीवार सब तोड़ दें,

बैर भाव दिल के हम सदा के लिए छोड़ दें,

एक दूजे के रंग में रंगकर सदा हम,

प्यार के साज पर चलो नाचे गायें।


मीठी पकवान सा मिठास हो जीवन में,

दही भल्ले का चटपटापन भी ले आयें,

खिल उठे मन मेरा जोगीरा की ताल पर,

जोगीरा सा रा रा रा करके हम गीत गाये।


चलो आज हम त्योहार को कुछ ऐसे मनाएं,

घर घर में खुशियाँ हम लेकर आये।

0 likes

Support Ruchika Rai

Please login to support the author.

Published By

Ruchika Rai

ruchikarai

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.