प्रकृति और मैं
प्रकृति देती हैं हमारे जीवन का आधार,
उसके बिना हम शून्य और निराधार,
परमार्थ के लिए तुम सदैव जुटे रहो,
अपने अस्तित्व को तुम ऐसे सफल करो,
परिवर्तन शाश्वत सत्य है इसको मानो,
अनवरत संघर्षरत होकर हर मुश्किल का हल जानो।
यह सीख प्रकृति हमें दे जाती है,
जीवन साकार हो ऐसा गुण सिखलाती है।
Paperwiff
by ruchikarai