ऐसा ना था देश हमारा

क्या से क्या हो गया देश हमारा (एक मशहूर गीत के धुन पर आधारित एक स्वरचित रचना)

Originally published in hi
Reactions 1
316
Radheshyam Mishra
Radheshyam Mishra 30 Dec, 2020 | 1 min read
Personal thoughts

जहां सत्य अहिंसा और प्रेम का पग-पग लगता था डेरा 

वह भारत देश था मेरा 

आज हिंदू मुस्लिम में नफरत और झूठ का है सहारा 

यह भारत देश हमारा 

जहां अन्नदाता और जन्मदाता का कोई नहीं सहारा 

यही भारत देश हमारा 

यहां भारत माता के रख वालों का आज धरना ही सहारा 

यही भारत देश हमारा 

जहां बेरोजगारों के बीच गूंजे त्राहिमाम का नारा यही भारत देश हमारा 

जहां लोकतंत्र का तीसरा खंबा बिक गया है सारा 

यही भारत देश हमारा 

जहां नारी के लूटते अस्मत का कोई नहीं सहारा

 यही भारत देश हमारा 

जहां महंगाई के कारण ही दिन में दिखता तारा

 यही भारत देश हमारा 

जहां शिक्षा का हाल बेहाल कोई नहीं सहारा

 यह भारत देश हमारा 

जहां अर्थ जगत की डूबती नैया का कोरोना ही सहारा 

यही भारत देश हमारा 

जहां तोड़फोड़ और दल बदल ही राजनीति हमारा 

यह भारत देश हमारा 

यहां प्रकृति भी रोज दिखाती हमें औकात हमारा 

यह भारत देश हमारा 

कोई मन की बातें रोज करें पर सुनते नहीं हमारा 

यह भारत देश हमारा 

संभल जाओ अब कुर्सी वालों 

सुन पैगाम हमारा 

यह अर्जी है हमारी 

यही विनती है हमारा।


- राधेश्याम मिश्र

1 likes

Published By

Radheshyam Mishra

radheshyammishra

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.