किताबों की दुनिया

किताबों की दुनिया

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 785
prem bajaj
prem bajaj 24 Apr, 2022 | 1 min read


किताबों की दुनिया



कितनी अच्छी है किताबों की दुनिया , हर सवाल के जवाबों की दुनिया,

जब भी कोई हो उलझन, सुलझाए यह किताबें, हर उलझन की सुलझन है किताबों की दुनिया।


रामायण,गीता, बाइबल और कुरान, भागवत,वेद पुराण ग्रंथ है अनेकों महान,

मगर आज की पीढ़ी देखो इन सब नामों से बिल्कुल है अनजान।


किताबें खरीदने के लिए कभी लगा करती थी हर दुकान पर भीड़,

लेकिन आज के युग में इन किताबों की किसी को नहीं नीड।


आ गया है डिजिटल युग, नहीं रहा युग किताबों का, 

भूल गए हैं लोग नाम ग्रंथों और वेद-पुराणों का।


है ख़ज़ाना ज्ञान का इन किताबों में, हर सवाल का जवाब इन किताबों में,

है कामयाबी और सुनहरा भविष्य इन किताबों में।


किताबों से तुम कर लो प्यार, किताबें ही दो उपहार, 

किताबे ही लो उपहार, किताबों का है सुनहरा संसार, 

किताबों से तुम कर लो प्यार।



प्रेम बजाज ©®

जगाधरी ( यमुनानगर)

0 likes

Support prem bajaj

Please login to support the author.

Published By

prem bajaj

prembajaj

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.