एक नई सीख

दहेज प्रथा के खिलाफ एक नई फहल

Pragati gupta
05 Jun, 2020 • 1 min read min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 1118
##girls
एक नई सीख

" सुनो जी , लड़की वालों के घर से फोन आया था । पूंछ रहे थे कि रिश्ता पक्का समझें " । मिसिस अंजू अपने पति सुरेश से बोली 

" हां , बोल दों , पक्का ही समझों बस दहेज के लेन देन की बात हो जाएं । मैं सोच रहा था कि कार भी मांग ले । अब इकलौती बेटी हैं उनकी ,उसे नहीं देंगे तो किसे देंगे ? कार तो वो दे ही सकते हैं और फिर हमारा रवि भी तो अच्छा खासा कमाता हैं सरकारी नौकरी मे जो है " । सुरेश ने अपनी पत्नी अंजू से कहा ।

" हां जी , ठीक कह रहे हैं आप " । ये सुनकर सुरेश जी अपने नौकर को आवाज़ लगाते हुए कहते हैं -" रामू ,एक गिलास पानी ला " ।

" जी साहब " रामू पानी लेकर आता है ।

" साहब , आज रात कहीं कोई काम हो तो ऑवर ड्यूटी लगवा दों " । रामू ने गिड़गिड़ाते हुए सुरेश से कहा ।

" रामू , तू पूरे आठ दिनों से ऑवर टाइम कर रहा है कही न कहीं । एक , दो दिन  आराम कर लें नहीं तो बीमार हो जांएगा " । 

" नहीं साहब , हम बेटियों के बाप के भाग्य मे कहाँ आराम होता है । बेटी का रिश्ता तय हो गया है एक अच्छे घर में पर वो मोटर साइकिल मांग रहे हैं और हम मोटर साइकिल  नहीं देंगे तो वो रिश्ता तोड़ देंगे । आप ही बताओं कैसे आराम कर लूं । बेटी की खुशियों के लिए नींद तो हराम करनी ही पडेगी । कृपया कर आप ड्यूटी लगवा दीजिए " । रामू ने गिड़गिडाते हुए कहा तो ये सुनकर सुरेश जी चकित हो गए और सोचने लगे कि इस गरीब के पास न कुछ होते हुए भी ये अपनी बेटी के दहेज के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर रहा है और एक मैं हूँ जो सबकुछ होते हुए भी दहेज की भीख मांग रहा हूँ । ये सोचकर सुरेश जी ने अपने बेटे के ब्याह मे दहेज ना लेने का निश्चय किया । 

अगर हर लडके का बाप ये समझ पाएं कि एक बेटी के मां बाप दहेज का पैसा कैसे इकट्ठा करते हैं तो वो हमेशा के लिए दहेज लेना बंद कर देंगे ।

धन्यवाद


0 likes
☕

Support Pragati gupta

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Pragati gupta
Published By

Pragati gupta

@pragati

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read min

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

104 0
More stories in Guide
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read min

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

311 0
More stories in Guide
Forever Tales • 02 Jul, 2024 • 2 mins read min

Why Is No One Talking to Me?

Feeling like no one is talking to you can be challenging, but there are several reasons this might happen, such as miscommunication, social anxiety, or different interests. To improve social interactions, try initiating conversations, being approachable, and finding common ground. Building relationships takes time, so stay patient and positive.

1551 0
More stories in Guide
elite winds • 21 Feb, 2024 • 2 mins read min

Why Home Cleaning is Important?

Regular home cleaning is more than just a chore – it's a vital aspect of maintaining a healthy and comfortable living environment for you and your loved ones. From safeguarding against germs and allergens to promoting mental well-being, the benefits of a clean home are numerous.

702 0