*इच्छा*
नयनों से गिरते आँसू की बूँद को
जब थामा था तुमनें
अपनी तर्जनी के सिरे पर
संग आया था बरौनी से टूटा
एक बाल
खुशी से झूमकर नाचते हुए बोले थे
लो मारो इस पर फूँक
मांग लो अपनी इच्छा
और तब मैंने मांग लिया था
हे ईश्वर माँ-बाबा को
खुश रखना
तुम लौट गये थे
अब आँसू थम गये हैं
इंतजार में
Paperwiff
by nayanakanitkar