यादें और सौगातें

हम औरतें यादों को सहेजना जानती हैं

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 908
Namrata Pandey
Namrata Pandey 25 Mar, 2021 | 1 min read
वूमेन our society

हम औरतें

हर चीज से प्यार

करतीं हैं 

तभी तो हमेशा

सहेजती है बक्से में 

कुछ बातें कुछ राज

 कुछ रस्म कुछ रिवाज

कुछ किस्से कुछ सपने 

कुछ पराये कुछ अपने

मायके का खजाना हो

ससुराल की या हो धरोहर 

थमाया था विदाई में

 चुपचाप हाथ में

बूढ़ी दादी ने जो 

वो नोट पांच का

आज भी रखा है 

दिल के करीब

पडो़स की भाभी का

 वो टी सेट कांच का

वो चूड़ियों का डिब्बा

वो किताबों का गत्ता

याद भरी साड़ियां

रंगीन बिंदियों का पत्ता

बच्चों के खिलौने

वो गुड़िया के गहने

कैरम की गोटी

धागे की चोटी

अनगिनत सौगातें

उनमें छिपी बातें

इन्ही किस्सों को

ताउम्र जीती हैं

हाँ, हम औरतें अजीब होती हैं.

0 likes

Support Namrata Pandey

Please login to support the author.

Published By

Namrata Pandey

namratapandey

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.