प्यारे कान्हा

आज जन्माष्टमी के अवसर पर घर-घर में श्री कृष्ण का जन्म होगा और श्री कृष्ण के सुंदर बाल रूप की झांकी का हम दर्शन करेंगे

Originally published in hi
Reactions 0
575
Namrata Pandey
Namrata Pandey 12 Aug, 2020 | 1 min read

हर घर जन्मे प्यारे कान्हा 

 सुंदर रूप सलोने कान्हा

 करके लीला आज रिझाओ

 मुरली मधुर सुनाओ कान्हा

आज यशोदा मैं बन जाऊं

 बाल रूप का दर्शन पाऊं

 सखियों संग गाऊं मैं मंगल 

 आंखों में बस जाओ कान्हा 

माखन मिश्री भोग लगाओ 

संग गोपियन रास रचाओ

घर-घर में बन जाए गोकुल

लीला मधुर दिखाओ कान्हा

रूप तुम्हारे यूँ हैं लाखों

अगणित तेरे नाम

 मेरे मन जो छवि बसी है

बाल रूप में आओ कान्हा.🙏


0 likes

Published By

Namrata Pandey

namratapandey

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.