मज़बूत औरतें

A short poem about strong ladies

Originally published in hi
Reactions 0
374
Moumita Bagchi
Moumita Bagchi 09 Mar, 2021 | 1 min read
Feminism Strong women Weak women

कमज़ोर औरतें ही अक्सर

बन जाया करती हैं,

दुश्मन अपनी ज़ात की।

पर वे जो सशक्त नारियाँ हैं,

स्वयं सफल होना जानती हैं!

मजबूती से थाम लेती है,

कई एक लड़खड़ाते हाथों को!

क्योंकि उन्हें सही-सही अंदाज़ा होता है--

सफलता के पैमाने का!

और मालूम होता है महत्व,

एकता का, संप्रभुता का।

तभी तो, वे इतनी मज़बूत होती है,

अंदर से भी और बाहर से भी!

0 likes

Published By

Moumita Bagchi

moumitabagchi

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.