होली का त्योहार #होलीमोली

होली कविता

Originally published in hi
Reactions 0
920
Sunita Pawar
Sunita Pawar 09 Mar, 2020 | 0 mins read

देखो चारों ओर है छाई रंगों की बहार

नीले पीले लाल गुलाबी फूलों की कतार

हवाओं में गुलाल और गुजिया का खुमार

रंगीन मौसम लेकर आया होली का त्योहार

पिचकारी से बरस रही है प्रेम की फुहार

गुब्बारों में भरा हुआ रंग बिरंगा सा संसार

गलियां, सड़कें और रंगीन हुई हर दीवार

प्रेम का मौसम लेकर आया होली का त्योहार

0 likes

Published By

Sunita Pawar

meri_pankti-man_ke_vichar023h

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.