काश जिन्दगी दुसरा मौका देती!!!

#Second chance

Originally published in hi
Reactions 0
519
Manisha Bhartia
Manisha Bhartia 06 Jun, 2020 | 1 min read
Varsha sharma Vinita dhiman Kumar sandeep Radha patwari vrindawani

काश जिन्दगी दुसरा मौका देती ।

मै फिर से बच्ची बन जाती।

दोंड़कर मां तेरे आंचल में छिप जाती।

न बधीं होती किसी जिम्मेदारियों से।

बस दो पल सुकून से सो जाती।

तेरे हाथों की वो गरम गरम रोंटिया 

तेरे हांथों से खा पाती।

बात बात पर रूठ जाती।

और तुम मुझे प्यार से मना लेती।

न सुबह जल्दी उठना पड़ता।

न किसी की रोक ठोक होती।

बस अभी तो बच्ची है।

यह कहकर मुझे।

जमाने भर से बचा लेती।

जब कभी सर्दी में ठिठुरती सोइ रहती।

तुम चुपके से आकर मुझे कबंल उढ़ा देती।

काश जिन्दगी दुसरा मौका देती।

0 likes

Published By

Manisha Bhartia

manishalqmxd

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.