शिक्षक

कैरियर और बिज़नस में सफल होने के लिए शिक्षक हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते है। एक अच्छा शिक्षक समाज में अच्छे इंसान बनने और देश के अच्छे नागरिक बनने में हमारी मदद करता है। क्योंकि अध्यापक जानते है की विद्यार्थी किसी भी देश का भविष्य है। आईये जानते है की हमारे जीवन में शिक्षक का क्या महत्व हैं?

kaushlesh Patel
05 Sep, 2019 • 1 min read • hi
❤️ 0 💬 0 👁 794
 शिक्षक

आज बस लोग शिक्षक दिवस पर भाषण देते है और शिक्षकों को भूल जाते है। सोशल मीडिया पर शिक्षकों के बारे में कुछ पोस्ट डालते है और भूल जाते है। लोग शिक्षकों से सीखने के बजाय उन्हें भूल जाते हैं।


स्कूल में छात्र शिक्षक दिवस के अवसर का खूब जश्न मनाते है और शिक्षकों का सम्मान करते है, बहुत अच्छी बात है पर इससे भी अच्छा शिक्षकों के पाठों का पालना करना।


शिक्षकों को खुशी तब मिलती है जब एक छात्र अच्छा इंसान बन जाता है और अपने कैरियर और बिज़नस में सफल हो जाता है। वैसे सभी शिक्षक शिक्षा में समान नहीं है और सभी छात्र भी आधुनिक युग में शिष्य और गुरू की तरह नहीं है। जबकि कुछ शिक्षक महान होते है जो हमेशा अपने छात्रों के दिलों में रहते हैं।


छात्र सलाह और मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों पर निर्भर रहते है। छात्र न केवल अकादमिक पाठों में बल्कि वे अपने जीवन के पाठों का पालन करने में भी रूचि रखते हैं की कैसे उन्हें जीवन में आगे निकलना है। यही कारण है की शिक्षकों के लिए छात्रों को अच्छी आदतों का पालन करने के लिए उत्साह करना बेहद जरूरी है।


हर किसी के जीवन में शिक्षा जरूरी है क्योंकि शिक्षा जीवन के विभिन्न चरणों में विभिन्न भूमिका निभाती है। इसलिए यह जरूरी है की लोग शिक्षकों के महत्व को जानें और उनके सबक का पालन करें।


हमें जीवन के हर कदम पर शिक्षकों की जरूरत है। शिक्षक ने केवल छात्रों के लिए बल्कि समाज के लिए महत्वपूर्ण है। किसी भी बैठक और सामाजिक गतिविधियों में शिक्षकों की उपस्थिति नैतिकता को बढ़ावा देती है और समय को और अधिक मूल्यवान बनाती हैं।


माँ-बाप भी शिक्षक कहलाते है जब उनके बच्चे वो बन जाते है जो उन्हें वे बनाना चाहते थे। शिक्षक ने केवल इंसान है बल्कि वे प्राकृतिक पौधों की तरह है। ऐसे ही एक नेता भी एक शिक्षक होता है क्योंकि वो सिखाता है की कैसे कंपनी का नेतृत्व करना हैं।


शिक्षक हमें एक अच्छा इंसान बनने में मदद करते है। अच्छा इंसान समाज के विकास में योगदान दे सकता है। अच्छे लोगों के साथ एक विकसित समाज दूसरों को सफल और खुश होने में मदद करता हैं। इसलिए हमें स्कूलों में उन शिक्षकों की आवश्यकता है जो देश के भविष्य के बारे में सोचते है।

एक शिक्षक एक महान नेता बनने में मदद करता है और महान नेता एक महान राष्ट्र बनाता है। नेता एक व्यक्ति के व्यक्तिगत विकास में एक बाद भूमिका निभाता है। एक महान नेता हजारों लोगों को सही दिशा पर चलने के लिए प्रोत्साहित करता है। सभी अच्छे नेता इस बात से इंकार नहीं करेंगे की यह कौशल उन्होंने शिक्षकों से सिखा हैं।


कुछ छात्र महान है ऐसा नहीं है की वे महानता के साथ पैदा हुए है। वे महान बने है क्योंकि शिक्षकों ने उन्हें आज बनने में मदद की है। यही कारण है की हमारे जीवन में शिक्षक महान इंसान है जो भविष्य के बारे में जानते हैं।


एक छात्र शिक्षकों के हाथों में गीली मिट्टी की तरह है जिसको वे कोई भी आकार दे सकते है। अगर एक छात्र को अच्छी तरह से पढ़ाया जाता है तो वह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण बन जाता है। अगर गलत सिखाया जाता है तो वो विनाश का हथियार बन सकता है।


लेकिन सभी कॉलेजों और शिक्षकों को छात्रों के नैतिक मूल्यों को बढ़ाने में दिलचस्पी नहीं है। जिन कॉलेजों में शिक्षक छात्रों को सिर्फ पैसे के लिए शिक्षा दे रहे है।


इस तरह के पैसों के प्रेमी शिक्षक छात्रों के कैरियर को गलत रास्ते पर चला रहे है। इस प्रकार के शिक्षक भ्रष्ट नेताओं, डॉक्टरों, नौकरशाहों का उत्पादन करते है।


इसलिए शिक्षक के महत्व को समझने के साथ साथ छात्रों के माता-पिता को यह भी ध्यान में रखना चाहिए की उन्हें अपने बच्चे को एक ऐसे स्कूल में सौंपना चाहिए जहाँ महान शिक्षक, पेशेवर, व्यक्तिगत और सामजिक व्यवहार वाले शिक्षक हों।


यह भी जरूरी है की सभी शिक्षकों को सरकार की तरह से सामाजिक और आर्थिक मदद मिलनी चाहिए। क्योंकि अगर वे पैसे, खराब वित्तीय स्थितियों के बारे में चिंतित रहेंगे तो उनके लिए छात्रों को पढ़ाना मुश्किल हैं। इसलिए किसी भी राष्ट्र के लिए जरूरी है की वे शिक्षकों के लिए पर्याप्त सुविधाएँ और केंद्रित शैकक्षणिक विकास कार्य प्रदान करें।


आज हमें शिक्षकों का साम्मान और उनके प्रयास और योगदान की सराहना करने की आवश्यकता है। शिक्षकों को सरकार से सुरक्षा की जरूरत है। शिक्षको छात्रों को शिक्षित करने के लिए बुनियादी ढांचों की आवश्यकता है।

0 likes
☕

Support kaushlesh Patel

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

kaushlesh Patel
Published By

kaushlesh Patel

@kaushlesh

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

★ Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

More stories in Guide
offbeatpixels • 21 Oct, 2026 • 1 min read

Guide to Growth Marketing Agencies in India

The blog explains how startups in India can choose the right growth marketing agency to improve brand visibility, generate leads, optimize marketing costs, and achieve scalable business growth.

37 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Life

Life is a long journey, and most of us spend it chasing what we lack, while forgetting to be grateful for what we already hold.

127 0
More stories in Guide
Xleem • 01 Jul, 2026 • 1 min read

Li3f

Just read it

118 1
More stories in Guide
fazal Esaf • 05 Jul, 2025 • 1 min read

"मदीना को लिखे गए ख़त"

हर जुमे की सुबह एक बूढ़ा आदमी अपने दिल के टुकड़े काग़ज़ पर रख देता था — मदीना के नाम।" ‘मदीना को लिखे गए ख़त’ एक रूहानी, मोहब्बत-भरी कहानी है, जो इबादत और इंतज़ार के धागों से बुनी गई है। गुलज़ार की नज़्मों की तरह नरम, और दिल को छू लेने वाली इस कहानी में, एक पोती अपने दादा के उन ख़ामोश ख़तों को पढ़ती है, जो मदीना को नहीं, बल्कि अल्लाह से की गई एक धीमी, टूटती बातचीत होते हैं। यह कहानी है उन अल्फ़ाज़ों की जो कभी भेजे नहीं जाते, उन दुआओं की जो जवाब नहीं मांगतीं—बस यकीन रखती हैं।

336 0