Title

Silence that keeps secrets within

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 752
Juhi Prakash Singh
Juhi Prakash Singh 22 Feb, 2021 | 1 min read

मेरी ख़ामोशी समेटे है कई राज़

नहीं बयां कर सकते इन्हें अलफ़ाज़ 


यह ख़ामोशी है तो नि:शब्द

मगर कभी गलती से आँखें बोल जाती हैं मेरे अनकहे शब्द 

अनकहे शब्दों को परखने की परख नहीं हर में 

चाहिए एक पारखी नज़र और सहानुभूति उस दिल में 

होना दोनों का एक साथ है बहुत मुश्किल

तभी न जान पाया कोई मेरा राज़-ए-दिल

पहनी है इन राज़ों ने ख़ामोशी की चादर 

अब तो चादर पड़ी रही इन पर है यही बेहतर 

- जूही प्रकाश सिंह 

# 1000poems

0 likes

Support Juhi Prakash Singh

Please login to support the author.

Published By

Juhi Prakash Singh

juhiprakashsingh

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.