बेटी का पहला पदक

बेटी का पहला पदक

Hem Lata Srivastava
21 Jul, 2022 1 min read min read hi
❤️ 0 💬 0 👁 762
बेटी का पहला पदक

Photo by Juan Encalada on Unsplash

चीफ गेस्ट के हाथों जब आरोही को पहला मेडल पहनाया जा रहा था मेरी आँखों से अश्रु धारा बह निकली और मै अतीत में खो गयी।

बेटी आरोही के मुँह से पहला शब्द माँ सुनने के लिए मैंने दो साल तक इंतजार किया पर जब वो कुछ न बोली तो चिंता में डूबे हम माता-पिता डाक्टर के पास गये सब कुछ चेक करने के बाद डाक्टर ने बताया आपकी बेटी बोल नहीं सकती, सुनते ही हम दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

डाक्टर ने सांत्वना देते हुए कहा ये बोल तो नहीं सकती पर सुन सकती है आप परेशान मत होईये सांकेतिक भाषा में सब समझ लेती आपकी बेटी। 

 अब मन में पहला शब्द सुनने से ज्यादा उसके भविष्य की चिंता होने लगी थी तभी सोहन बोले अरे क्यों परेशान होती हो सब ऊपर वाला ठीक करेगा और सोहन ने जी-जान लगा बेटी को अच्छी धावक बना दिया। 

आज सच में मुझे और सोहन को आरोही के लिए बोले जा रहे सम्मान के शब्दों को सुन हम दोनों खुशी से झूम उठे थे।

0 likes

Support Hem Lata Srivastava

Appreciate this story? Send a small tip to encourage the author to write more great work!

Please login to tip the author.

Hem Lata Srivastava
Published By

Hem Lata Srivastava

@hemlatasrivastava

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.

Recommended For You

Stories tailored to your recent reading preferences

Trending on Paperwiff
chandra mohan katyal 15 Sep, 2026 1 min read min

सरहद मेरे मन की

प्रेम में असफलता स्वीकारने को हार नहीं कहना चाहिए बल्कि उस ऊपर वाले की मर्जी के आगे समर्पण करने जैसा मानना चाहिए | इन्हीं भावनाओं को अपनी कुछ मौलिक स्वरचित पंक्तियों के माध्यम से साझा कर रहा हूँ जिसमें ईश्वर की मर्जी के आगे एक समर्पित प्रेमी, अपनी जिद में डूबी हुई प्रेमिका से निवेदन कर रहा है |

10 0
Trending on Paperwiff
Aarti Kushwah 15 Sep, 2026 1 min read min

कितनी परतें हैं इस अनजाने मन की

हमारे मन में कभी-कभी इतना सब चलता रहता है कि हमारा अंतर्मन विचलित होने लगता है ।

10 0
Trending on Paperwiff
Deepika Jain 11 Sep, 2026 1 min read min

क्यों

Life is precious.

33 0
Trending on Paperwiff
Deepika Jain 05 Sep, 2026 1 min read min

दर्द दरवाजे का

Feelings of a door

63 0