कहो तो.. प्रिय !!

कहो तो पहली मुलाकात लिखुं दिल में छिपे हर जज्बात लिखूं

Originally published in hi
❤️ 1
💬 0
👁 493
Ektakocharrelan
Ektakocharrelan 08 Feb, 2022 | 1 min read
Love Humsafar Journey Valentine week

कहो तो पहली मुलाकात लिखुं

दिल में छिपे हर जज्बात लिखूं


बिन तेरे मैं कैसी किस हाल में हूँ

इक-इक गिन कर वो हालात लिखूं


खत लिखे जो तुझको तूने पढ़ें क्या?

इंतजार कि वो सारी कायनात लिखूं


बांधे चाहतों में हजारों मन्नत के धागे 

मिली कुदरत से क्या सौगात लिखूं


बिन तेरे मुश्किल था जहां में जीना

शुष्क ह्रदय के कितने आघात लिखूं


आये हो तो संग बैठो जरा सनम तुम

नज़र में भर लूं सब मुलाकात लिखूं


एकता कहे अब दूर ना जाना कहीं 

  प्रेम रंग  में रंगी दिलबर हर बात लिखूं


एकता कोचर रेलन



1 likes

Support Ektakocharrelan

Please login to support the author.

Published By

Ektakocharrelan

ektakocharrelanyw9l4

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.