इक शाम तेरे नाम कर दूं

चलो ऐ मन , इक शाम तेरे नाम कर दूं! कर लूं शौक मैं पूरे अब - कोई नया आगाज़ कर दूं!!

Originally published in hi
❤️ 1
💬 2
👁 728
Ektakocharrelan
Ektakocharrelan 18 Mar, 2021 | 1 min read
Motivational Responsibilities Wishes Dreams Women

?इक शाम तेरे नाम कर दूं?

चलो ऐ मन ,

इक शाम तेरे नाम कर दूं!

कर लूं शौक मैं पूरे अब -

कोई नया आगाज़ कर दूं!!


जिम्मेदारियों को रख दूं,

कुछ लम्हें एक तरफ,

जी कर फिर जिंदगी !!

खुबसूरत सी!!

 इक शाम तेरे नाम कर दूं!!


कर लूं थोड़ी शोपिंग,

चहक लूं पंछी सा उड़ कर!

जाम भर- भर पीऊं आज़ादी के!

मन से चाहा जो-

आज वो हर काम कर लूं!!

चलो ऐ मन!!

इक शाम तेरे नाम कर दूं!


संवार लूं थोड़ा खुद को,

हाँ इतरा लूं मै थोड़ा!

देख कर आईने में यूं

खुद से बातें दो चार कर लूं!


जी उठूं फिर से मैं आज-

 ये नेकी खुद के साथ भी कर लूं!!

चलो ऐ मन ,

इक शाम तेरे नाम कर दूं!


आज सब अपने लिए खरीदूं,

आज सब अपने लिए सोचूं!

निखार कर खुद को !!

मैं आज खुद पर अभिमान कर लूं!!


एकता कहें यूं ही चली!

पल दो पल होने बंधनों से मुक्त!

परेशानियों से खुद को निजात दिला-

जीवन इंद्रधनुषी सा खास कर दूं!

एकता कोचर रेलन

1 likes

Support Ektakocharrelan

Please login to support the author.

Published By

Ektakocharrelan

ektakocharrelanyw9l4

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.