सुनते हैं अक्सर लड़कियाँ कमजोर दिल होती हैं!

थोड़ी अल्हड़ सी बात -बात पर भीग जाती हैं थोड़ी नादान,कोमल जाने कब बड़ी हो जाती है।

Originally published in hi
❤️ 1
💬 2
👁 715
Ektakocharrelan
Ektakocharrelan 25 Sep, 2020 | 1 min read



?सुनते हैं अक्सर लड़कियाँ कमजोर दिल होती हैं!?


थोड़ी अल्हड़ सी बात -बात पर भीग जाती हैं

थोड़ी नादान,कोमल जाने कब बड़ी हो जाती है।


छिपा जाती अपना हर दुख अपनी अँखियों के भीतर,

 माँ-बाबा के हाल-चाल की ख़बर जान लिया करती है


सुनते हैं अक्सर लड़कियाँ कमजोर दिल होती हैं!


भाई,भाभी के सुख-दुख की ख़बर चुपके से रखती है, 

सलामती के लिए उनकी ढेरों मंगते मांग लिया करती है।


बिन सोचे-समझे उडेल देती थी हाले-दिल सब अपना,

सोच- समझ कर हर कशमकश को अब बाहर ला पाती है।


सुनते हैं अक्सर लड़कियाँ कमजोर दिल होती हैं!


 काट देती अपने ही पँख अपनों की खातिर,

चाहें बचपन से ही पँखों को पसार लेती है।


पर पीछे ना हटती पंखुड़ियों के आहत होने पर,

काली, दुर्गा सा रूप ले धधकती ज्वाला बन जाती है।


सुनते हैं अक्सर लड़कियाँ कमजोर दिल होती हैं!


कदम -कदम पर खुद को उलझाएं रखती,

जिंदगी के हर पन्ने पर खुद को महकाने का हुनर रखती है।


 मीठे सफ़र में वार देती पिया संग खुद का सर्वस्व,

पा कर सम्मान हर दिल की चहेती बन जाती है।


सुनते हैं अक्सर लड़कियाँ कमजोर दिल होती हैं!


एकता कोचर रेलन

1 likes

Support Ektakocharrelan

Please login to support the author.

Published By

Ektakocharrelan

ektakocharrelanyw9l4

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

  • Sonia Madaan · 5 years ago last edited 5 years ago

    हर पीड़ा हंसते हुए सह जाती हैं, फिर भी सुनते हैं अक्सर लड़कियां कमजोर दिल होती हैं। बहुत सुंदर रचना।

  • Ektakocharrelan · 5 years ago last edited 5 years ago

    Thanku sonia madaan ji

Please Login or Create a free account to comment.