मनभावन होली

हर चेहरा गुलाबी हो जाएं। तो समझो मनभावन होली है।

Originally published in hi
Reactions 1
545
Ektakocharrelan
Ektakocharrelan 28 Mar, 2021 | 1 min read
Colours of life Holi Contest Importance of colour

जब दिल का मैल सभी मिट जाएं।

जब ह्रदय सभी हर्षित हो जाएं।

तो  समझो मनभावन होली  है।

जब अंहकार दिल से मिट जाएं।

मुस्कान  लब को भिगो जाएं।

तो  समझो मनभावन  होली है।

जब वैरभाव मन से मिट जाएं।

जाति धर्म  से ऊपर उठ जाएं।

तो  समझो मनभावन  होली है।

उमंग  उत्साह  सभी  मन भाएं।

प्रेम   रंगों   में   रंगते  जाएं।

तो  समझो  मनभावन होली  है।

माथे पर शोभित तिलक लगाएं।

हर  चेहरा  गुलाबी  हो  जाएं।

तो  समझो  मनभावन होली  है।

अभिमान  दिलों  से हट जाएं।

एकता  के  सूत्र  में  बंध  जाएं।

तो  समझो मनभावन  होली  है।

एकता कोचर रेलन

1 likes

Published By

Ektakocharrelan

ektakocharrelanyw9l4

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.