भ्रूण ह्त्या क्यू

एक बेटी अपनी माँ से प्रश्न करती है कि आप मुझे इस दुनिया में आने देना नही देना चाहती क्यू ? मेरा अपराध इतना है कि मै बेटी हू । माँ आप भी तो पहले बेटी है ।

Originally published in hi
Reactions 1
482
Durgesh Nandani Agnihotri
Durgesh Nandani Agnihotri 30 Sep, 2020 | 1 min read

माँ मै तेरी कोख में आऊ, 

मत करना अपने से दूर,

मुझको इस दुनिया में आने देना, 

मै हूं तेरी आँख का नूर। 

माँ मेरे कोमल तन के ,

टुकड़े मत होने देना, 

अंग विच्छेदन कर के ,

कचरे में मत रखने देना ।

मुझको  इस दुनिया में आने देना,

मै हूं तेरी आँख का नूर .......

माँ तू ममता की मूरत, 

मत बन जाना तू कठोर, 

मेरी हलचल महसूस तो हुई  होगी, 

फिर है माँ क्यू ? इतनी मजबूर,

मुझको इस दुनिया में आने देना, 

मै हूं तेरे आँख का नूर  ........

माँ मेरा तन काटेंगे,

दर्द बहुत मुझे जब होयेगा,

क्या ? माँ  तेरा ममता का आँचल नही रोयेगा 

मुझको इस दुनिया में आने देना, 

मै हूं तेरी आँख का नूर..........

माँ मै न कुछ माँगूगी ,

भइया से जो छूटेगा  मैं ले लूंगी, 

मुझको बस थोड़ा प्यार दे देना, 

अपनी ममता की छाँव में ढक लेना,

मुझको इस दुनिया में आने देना ,

मै हूं तेरी आँख का नूर ..........

माँ मै तेरी गोदी में आना चाहूँ, 

बनकर मै तेरी पहचान, 

बन जाऊंगी,तेरे अधरों की मुस्कान, 

माँ मुझको इस दुनिया में आने देना, 

मै हूं तेरी आँख का नूर............

माँ मै भी दुनिया में आना चाहूँ, 

पकड़ के तेरा मै आँचल, 

मै हँसना और रोना चाहूँ, 

मुझको माँ थोड़ा दुलारे दे देना, 

मुझको इस दुनिया में आने देना, 

मै हूं तेरी आँख का नूर.........

पापा से कहना, 

बेटी बनकर आना चाहूँ 

उनकी बगिया में रहना चाहूँ, 

बाहों में मै  झूला झूलू पापा के ,

प्यारी गुड़िया बनकर,

माँ मै भी दुनिया में आना चाहूँ, 

मै हूं तेरी आँख का नूर ........

मै आग्रह करती बार-बार,

भ्रूण हत्या का करो तिरस्कार, 

जन-जन यह सन्देश पहुँचाना है 

भ्रूण हत्या बंद कराना है 

माँ मै भी दुनिया में आना चाहूँ, 

मै हूं तेरे आँख का नूर.........।

" बेटी दोनों कुल को रोशन कर जायेगी, 

स्वाभिमान बनकर परचम लहरायेगी"

(भ्रूण ह्त्या

    Nandini

स्वरचित …….✍

1 likes

Published By

Durgesh Nandani Agnihotri

durgeshnandaniagnihotri

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.