तुम अगर रुठे

Love story

Originally published in hi
❤️ 0
💬 0
👁 497
Dr Rekha jain
Dr Rekha jain 11 May, 2022 | 1 min read
Calculating read time... 0 min left

तुम अगर रूठे दगा हो जाएगा ।

और ये जीवन नशा हो जाएगा ।(1)

जिन्दगी को यूँ तमाशा मत बना 

दो दिलों मे फासला हो जाएगा ।(2)

क्या पता था दिल मुझे भरमाएगा।

प्यार पल भर में जुदा हो जायेगा ।(3)

हादसों से दिल तौड़ते हैं फिर अगर 

प्यार करना भी सजा हो जायेगा ।(4)

रोज मिलते थे अभी तक रात मे।

आज लेकिन फैसला हो जायेगा (5)

खत्म मतकर बे बेवजह ये सिलसिला ।

प्यार इक दिन गुनगुना हो जायेगा ।(6)

प्यार की ताकत न अब यूँ तोलिए।

और थोड़ा होसला हो जायेगा(7

डा० रेखा जैनशिकोहाबाद

0 likes

Support Dr Rekha jain

Please login to support the author.

Published By

Dr Rekha jain

drrekhajain

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.