अच्छा स्वास्थ्य

Health is wealth.

Originally published in hi
Reactions 1
401
Deepali sanotia
Deepali sanotia 27 May, 2021 | 0 mins read

किसी के ज़रा सा कुछ कह देने से यहाँ संपूर्ण मान की ही हानि कैसे हो जाती है?

क्या हमारा स्वविश्वास इतना कमज़ोर है?

जब बात होती है स्वास्थ्य की, तो कौन महान? कौन निम्न? इससे क्या फ़र्क पड़ता है! यहाँ बात केवल अच्छे स्वास्थ्य की होनी चाहिए।

क्या एलोपैथी, क्या आयुर्वेद, क्या होम्योपैथी, क्या यूनानी,

ये सब बस ईलाज की पद्धतियाँ हैं, नहीं किसी की कोई विशेष कहानी।

सभी को छूट है मनमानी।

ईश्वर हो या वाहेगुरु, अल्लाह हो या गॉड,

इन सब पर भी गुस्सा आता है,

जब इंसान का विश्वास डगमगाता है।

इंसान के स्वास्थ्य से ऊपर कुछ नहीं होना चाहिएं और स्वास्थ्य कोई व्यापार करने की चीज़ नहीं होती।

कहतें हैं कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन रहता है और जब मन स्वस्थ हो जाता है, तब तन भी सकारात्मक परिणाम पाता है।

अच्छा स्वास्थ्य और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएँ पाना हर इंसान का हक है। तरीका चाहे जो कोई भी हो उसका उद्देश्य केवल स्वास्थ्य ही होना चाहिए, व्यापार नहीं।








1 likes

Published By

Deepali sanotia

deepalisanotia

Comments

Appreciate the author by telling what you feel about the post 💓

Please Login or Create a free account to comment.